
सड़क क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी
Sonbhadra News - सोनभद्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मानपुर गांव जाने वाली सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। सड़क खोदने से और ज्यादा खराब हो गई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तत्काल मरम्मत की मांग की है, अन्यथा प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज विकास खंड के वाराणसी-शक्तिनगर से तियरा स्टेडियम होते हुये मानपुर गांव को जाने वाला मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से आये दिन बाइक सवार व साइकिल सवार गिर कर चोटहिल हो जा रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए तत्काल सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही सड़क निर्माण की ओर कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले दिनों में इसे लेकर ग्रामीण प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। ग्रामीण रामआधार, बचाऊ, संतोष, विनोद ने बताया कि सड़क तियरा स्टेडियम तक तो कुछ ठीक है, लेकिन उसके बाद की सड़क कुछ हद तक बची थी लेकिन हर घर नल योजना के तहत पाइप बिछाने के लिए कार्य करा रहे ठेकेदार ने सड़क खोद कर इसे और क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जिससे लोगों को राह चलने में काफी परेशानी हो रही है। रात में ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हर घर नल योजना का कार्य करा रहे ठेकेदार ने सड़क को खोदने के बाद खोदे गये जगह पर महज मिट्टी डाल कर ऐसे ही छोड़ दिये जाने से सड़क का और बुरा हाल हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क के निर्माण के लिए कई बार आवाज उठायी गयी, लेकिन संबंधित विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे ग्रामीणों में धीरे-धीरे अब आक्रोश पनपने लगा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए तत्काल सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही सड़क निर्माण की ओर कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले दिनों में इसे लेकर ग्रामीण सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




