1730 मेगावाट की 04 इकाइयां हुई बंद,बढ़ी मुश्किलें
अनपरा में भीषण गर्मी के कारण बिजली खपत 659 मिलियन यूनिट से अधिक हो गई। ओबरा-अनपरा और मेजा बिजलीघरों की चार इकाइयां तकनीकी खराबी से बंद हो गईं। अघोषित रोस्टरिंग और जलविद्युत से अतिरिक्त बिजली लाकर मांग पूरी की गई। जवाहरपुर और ओबरा सी की इकाइयों को जल्द ही चालू कर दिया गया।

अनपरा,संवाददाता। भीषण गर्मी से बुधवार को 659 मिलियन यूनिट से अधिक बिजली खपत पूरा करने में सिस्टम कंट्रोल के पसीने छूट गये। 1730 मेगावाट क्षमता की ओबरा-अनपरा और मेजा बिजलीघर की 04 इकाइयों का तकनीकी खराबी से बंद हो जाना इसकी वजह बना। हालात सम्भालने के लिए जहां अघोषित रोस्टरिंग करनी पड़ी वहीं जलविद्युतगृहों और एनर्जी एक्सचेंज से अधिक बिजली लेकर मांग पूरी की गयी। राहत यह रही कि 26 मई को बंद हुई जवाहरपुर की 660 मेगावाट की पहली इकाई को इससे पूर्व सिंक्रोनाइज कर लिया गया तथा ओबरा सी की भी 27 मई की रात्रि में बंद हुई660 मेगावाट की दूसरी इकाई को गुरुवार 28 मई की सुबह 7:57 पर चालू कर लिया गया।
सिस्टम कंट्रोल के मुताबिक गुरुवार 28 मई को सुबह 10:22 परओबरा सी की 660 मेगावाट की पहली इकाई बंद हुई इसके साथ ही 10:07 पर मेजा बिजली घर की भी इतनी ही क्षमता की पहली इकाई से भी उत्पादन ठप हो गया। ओबरा की 200 मेगावाट की नौंवी इकाई इससे पूर्व रात्रि में 22:56 पर बंद करनी पड़ गयी। अनपरा की 210 मेगावाट की दूसरी इकाई 26 मई से बंद होने से मुश्किलें और बढ़ गयी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


