सोनांचल में शीतलहर का कहर, गलन से राहत नहीं

Jan 09, 2026 09:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

Sonbhadra News - सोनभद्र में कोहरे और शीतलहर का कहर जारी है। कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह और शाम को ठंड से राहत नहीं मिल रही है, लेकिन सुबह धूप निकलने से थोड़ी राहत महसूस हुई। लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबक रहे हैं और अलाव का सहारा ले रहे हैं।

सोनांचल में शीतलहर का कहर, गलन से राहत नहीं

सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में कोहरे और शीतलहर का कहर जारी है। लोगों को गलन से राहत नहीं मिल पा रही है। लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह और शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। सोनांचल में शुक्रवार की सुबह सात बजे तक कोहरा छाया रहा। वहीं शीतलहर भी चल रही थी। शीतलहर के कारण लोगों को गलन से राहत नहीं मिल रही है। हालांकि शुक्रवार को सुबह नौ बजे धूप निकलने से दिन में लोगों ने गलन से थोड़ी राहत महसूस की। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री रहा। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 17.2 और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री और मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को सुबह नौ बजे के बाद निकली धूप ने लोगों को गलन से थोड़ी राहत दिलाई। दिन में लोगों को जगह-जगह धूप में धूप में बैठे देखा गया। शाम को सूरज ढलते है फिर गलन बढ़ने लगी। गलन बढ़ने के कारण लोग अपने आवश्यक कामकाज निबटाकर अंधेरा होने से पहले ही घरों में दुबक गए। रात आठ बजे के बाद ठंड के कारण बाजारों में अंधेरा पसर गया। जगह-जगह चट्टी चौराहों पर राहगीरों और यात्रियों को अलाव का सहारा लेते देखा गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।