Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsSevere Cold Wave and Fog Disrupt Life in Sonbhadra
सोनांचल में कोहरे और शीतलहर का कहर, गलन बढ़ी

सोनांचल में कोहरे और शीतलहर का कहर, गलन बढ़ी

संक्षेप:

Sonbhadra News - सोनभद्र में कोहरे और शीतलहर के कारण लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही। सुबह और शाम कड़ाके की ठंड ने जनजीवन प्रभावित किया है। तापमान में गिरावट के कारण गलन अधिक रही है। स्कूल जाने वाली छात्राएं ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रही हैं और प्री बोर्ड परीक्षा टालने की मांग कर रही हैं।

Jan 07, 2026 09:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में कोहरे और शीतलहर के कारण लोगों को गलन से राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को भी सुबह से ही सर्द हवाएं चल रही थी, जिससे सुबह लोग गलन से ठिठुरते नजर आए। जिले में सुबह और शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। सोनांचल में कोहरे शीतलहर का कहर जारी है। बुधवार को सुबह आठ बजे तक कोहरा छाया रहा और सर्द हवाएं चलती रही। इससे सुबह के समय तापमान में गिरावट के कारण गलन अधिक रही। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 17.2 और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री तथा रविवार को अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार की दोपहर 11 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे और धुंध रही। सही सर्द हवा के कारण गलन अधिक रही। इससे सुबह के समय ठंड के कारण लोगों को ठिठुरते देखा गया। दोपहर 12 बजे धूप निकली लेकिन सर्द हवा के कारण धूप भी नाकाफी साबित हो रही थी। शाम को सूरज ढलने के बाद ही सर्द हवा के कारण गलन फिर बढ़ने लगी। गलन बढ़ने के कारण शाम के समय लोग अपने आवश्यक कामकाज निबटाकर अंधेरा होने से पहले ही घरों में पहुंच गए। सोनांचल में लगातर कोहरे और शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। इसका सीधा असर लोगों की दिनचर्या पर पड़ रहा है। वहीं अत्यधिक ठंड के कारण लोग सर्दी, जुकाम और बुखार से भी पीड़ित हो रहे हैं। केकराही करमा ब्लाक स्थित माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित कक्षा 09 से 12 तक की शिक्षा ग्रहण करने जा रही स्कूली बालिकाएं इस हाड़कंपाती ठंड में रास्ते में अलाव देख अपने को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेती दिखी। छात्राओं ने बताया कि विगत दो दिनों से अत्यंत गलन महसूस हो रही है। प्री बोर्ड परीक्षा नजदीक होने के कारण स्कूल जाना अति आवश्यक है। परन्तु कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्री बोर्ड परीक्षा टालने एवं 10 जनवरी तक कक्षा 09 से 12 तक के भी छात्र छात्राओं के लिए अवकाश घोषित करने की मांग की है। बुधवार को सुबह 11 बजे तक सूर्य की रोशनी दूर दूर तक नजर नहीं आई।