हाइवे पर बने गड्ढे में गिरा बाइक सवार घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - शक्तिनगर के बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में एक बाइक सवार गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक प्रद्युम को बीना अटल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे नेहरू अस्पताल रेफर किया गया। प्रद्युम को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

हाइवे पर बने गड्ढे में गिरा बाइक सवार घायल

शक्तिनगर (सोनभद्र)। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मिसिरा पुलिया के समीप मुख्य हाइवे पर गुरुवार शाम ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार गड्ढे की चपेट में आकर अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने घायल युवक प्रद्युम पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी चंदुआर को बीना अटल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद नेहरू अस्पताल के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया गया जहां इलाज जारी है। बीना चौकी प्रभारी के मुताबिक प्रद्युम बाइक से शक्ति नगर एनटीपीसी प्लांट में ड्यूटी करने जा रहा था कि रास्ते मिसिरा पुलिया कें समीप हाइवे पर घटना हो गई।

डॉक्टर के मुताबिक प्रद्युम को सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।