स्कूटी की टक्कर में दो घायल, एक गंभीर
Sonbhadra News - दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव में छठ घाट के

दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव में छठ घाट के पास शुक्रवार की सुबह दो स्कूटी की आमने सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह स्कूटी से खजुरी गांव से दुद्धी आ रहा था।दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी 18 वर्षीय आकाश उर्फ चिंटू गुप्ता पुत्र रवि प्रकाश गुप्ता अपने घर से दुद्धी आ रहा था। कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव में छठ घाट के समीप सामने से आ रहे दूसरे स्कूटी सवार 30 वर्षीय पवन कसेरा पुत्र रामनंदन कसेरा निवासी नगर उटारी झारखंड से टक्कर हो गई। इससे दोनों घायल हो गए।
ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल आकाश गुप्ता को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


