बच्चों ने घर-घर जाकर अभिभावकों को किया प्रेरित

Apr 04, 2026 05:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - बभनी में शनिवार को प्राथमिक विद्यालय अहिरान टोला में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। खंड शिक्षा अधिकारी राकेश पांडेय ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान नव भारत उत्सव और कक्षा 5 के छात्रों की विदाई समारोह भी आयोजित किया गया।

बच्चों ने घर-घर जाकर अभिभावकों को किया प्रेरित

बभनी,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के न्याय पंचायत बरवाटोला के प्राथमिक विद्यालय अहिरान टोला में शनिवार को स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश पांडेय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों व अध्यापकों ने रैली के माध्यम से घर-घर जाकर अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। रैली गांव के गली कस्बों से होते हुए लोगों के घर-घर जाकर अभिभावकों से बच्चों का स्कूल में नाम लिखवाने के साथ ही उन्हें स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इस रैली का उद्देश्य सभी बच्चे स्कूल पहुंच कर नाम दिखाएं। खंड शिक्षा अधिकारी श्री पाण्डेय ने अभिभावकों से आपील किया कि सभी बच्चों को विद्यालय पर अभिभावक पहुंचाए।

इस दौरान बच्चों ने हर बच्चा पड़ेगा तभी तो देश आगे बढ़ेगा का नारा भी बुलंद किया। रैली प्राथमिक विद्यालय अहिरान टोला से प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर नव भारत उत्सव, वार्षिकोत्सव और साथ ही कक्षा 5 के छात्रों की विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया तथा नव भारत उत्सव के तहत 8 छात्रों का नामांकन भी कराया गया। इस मौके पर एआरपी अमित कुमार, शिक्षक आनंद कुमार सिंह, संकुल प्रभारी संदीप सिंह, लाल बहादुर, सचिन, हरिश्चंद, राजकुमार, छोटेलाल आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।