सवर्ण आर्मी ने सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता का फूंका पुतला
सोनभद्र में सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी का पुतला दहन किया। सूरज प्रसाद चौबे ने कहा कि ब्राह्मण समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सपा अध्यक्ष से ऐसे लोगों की बर्खास्तगी की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में तहरीर देकर विधिक कार्रवाई की भी मांग की।

सोनभद्र। सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने सदर कोतवाली जाकर निरीक्षक को तहरीर देकर विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की। सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने कहा कि ब्राह्मण समाज को जिस तरह से अपमानित किया जा रहा है, जिस शब्दों का प्रयोग सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के माध्यम से किया गया है उसकी कटु निंदा किया जाता है। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग करते हैं कहा कि ऐसे लोगों को तत्काल बर्खास्त किया जाए।
अब सवर्ण समाज किसी भी तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पंकज कुमार शुक्ला, संतोष पांडेय, रामानंद पांडेय, प्रवेश पाठक, अंकित शुक्ला, आशुतोष सिंह, शुभम चौबे, शिवम पांडेय, अनुराग पांडेय, आकाश पांडेय, संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


