चुनाव आयोग का विरोध करने वाले सत्ता में रहते किया था वोट चोरी
Sonbhadra News - सोनभद्र में कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद ने कहा कि प्रदेश सरकार मछुआ समाज के उत्थान के लिए काम कर रही है। आगामी पंचायत चुनाव में निषाद पार्टी भाजपा गठबंधन के साथ मजबूती से उतरेगी। मछुआ समाज के युवा...
सोनभद्र, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री डा.संजय निषाद ने कहा कि प्रदेश सरकार मछुआ समाज के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर निषाद पार्टी भाजपा गठबंधन के साथ पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जहां-जहां मछुआ समाज की अधिकता है वहां पर डिजिटल लाइब्रेरी खोला जाएगा। इसका उद्देश्य समाज के युवा अधिक से अधिक शिक्षित व जानकारी हो सकें। प्रदेश के आठ जनपदों में सोनभद्र को भी शामिल किया गया है जहां पर महिलाओं को मछली पालन से व्यापक स्तर पर जोड़ा जाएगा।
इसके अलावा महिला कल्याण कोष का निर्माण किया जाएगा। कहा कि विपक्ष के लोगों के पास जब कोई मुद्दा नहीं रह गया तो वह इधर-उधर की बातें कर रहे हैं। जो लोग आज चुनाव आयोग का विरोध कर रहे हैं, वही सत्ता में रहते हुए वोट चोरी और नौकरी की बंदरबांट करते थे। भाजपा और एनडीए ने हमेशा लोकतंत्र की मजबूती के लिए खड़े होकर चुनाव आयोग का समर्थन किया है। समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया कि सपा सरकार ने निषाद समाज से मिलने वाला आरक्षण छीनने का काम किया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




