सरचार्ज, महंगे स्मार्ट मीटर और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

सरचार्ज, महंगे स्मार्ट मीटर और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त सरचार्ज, महंगे स्मार्ट मीटर और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त सरचार्ज, महंगे स्मार्ट मीटर और भ्र

सरचार्ज, महंगे स्मार्ट मीटर और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त

सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक/पूर्व जिलाध्यक्ष अविनाश कुशवाहा ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि विभाग की घोर लापरवाही के कारण आम जनता एवं संविदा कर्मियों की जान लगातार जोखिम में पड़ रही है। आए दिन विद्युत विभाग में कार्यरत लाइनमैन तथा अन्य गरीब एवं मेहनतकश संविदा कर्मियों की जान जा रही है, लेकिन हर दुर्घटना के बाद केवल जांच और कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पहले से ही स्मार्ट मीटर, महंगी बिजली और बार-बार बढ़ते विद्युत शुल्क से परेशान है।

वहीं विभागीय भ्रष्टाचार और लापरवाही के चलते बिजली के खंभों को मानकों के विपरीत सीधे मिट्टी में गाड़ दिया जाता है, जिसके कारण वे बारिश और तेज हवा में गिर जाते हैं और संपूर्ण विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो जाती है। कई बार ऐसे हादसों में लोगों की जान तक चली जाती है। बताया कि 09 जून को कोन थाना के पडरछ में लटक रहे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से 15 वर्षीय संदीप पुत्र रामआसरे की मृत्यु हो भी गई। जबकि लटक रहे तार को ठीक कराने को लेकर छह जून को ही ग्रामीणों ने पत्र के माध्यम से विभाग से शिकायत भी की थी। बावजूद इसके तार ठीक नहीं कराया गया। उन्होंने मांग की कि विद्युत विभाग तत्काल सभी जर्जर तारों एवं खंभों की जांच कर उन्हें दुरुस्त कराए। साथ ही यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की जनहानि या दुर्घटना होती है तो संबंधित ठेकेदारों एवं अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।