पूर्व जिपं अध्यक्ष पर दर्ज मुकदमे के विरोध में सपा ने सौंपा ज्ञापन
सोनभद्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमे के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। नेताओं ने मुकदमा वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर वे बड़ा आंदोलन करेंगे। इस मामले में अवैध खनन से जुड़ा विवाद सामने आया है।
सोनभद्र, संवाददाता। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव समेत अन्य के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पार्टी नेताओं ने मुकदमे को फर्जी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मीतापुर के पास रविवार को बालू खनन का वीडियो बनाने के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव और पट्टाधारकों में विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई थी। इस मामले में पूर्व जिपं समेत कई लोगों के खिलाफ पुलिस ने मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
इसको लेकर सपा में आक्रोश देखा जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद जनपद में अवैध खनन और माफियाओं का दबदबा बढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव व अन्य पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो समाजवादी पार्टी बृहद आंदोलन के लिए बाध्य होगी। सपा सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि जनपद में माफियाओं की तरफ से खुलेआम अवैध खनन कराया जा रहा है। उन्होंने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर इस मुद्दे को सदन में उठाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे, संजय यादव, विजय यादव, मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, वेदमणी शुक्ला, अशोक पटेल, गीता गौर, हिदायत उल्ला खान, जयप्रकाश पांडेय, त्रिपुरारी गौंड़, सुनील गौंड़, डॉ. लोपति सिंह पटेल, परमेश्वर यादव, सरदार पारब्रह्म सिंह आदि रहे।चोपन के जुगैल थाना क्षेत्र के महलपुर बालू साइड पर हुए मारपीट के मामले में सपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव समेत अन्य के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में सपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव समेत तीन नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ जुगैल थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 11:50 बजे तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी।स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स भी लगाई गई थी।ि फलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान लेकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


