सपा का प्रतिनिधिमंडल खदान हादसे के पीड़ितों से मिला

Jan 13, 2026 03:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - समाजवादी पार्टी का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सोनभद्र के खदान हादसे के पीड़ित परिवारों से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मृतक श्रमिकों के परिजनों को एक-एक लाख का चेक और 25-25 हजार रुपये नकद सहायता दी। ओबरा में 15 नवंबर को पत्थर धंसने से सात मजदूरों की मौत हो गई थी।

सपा का प्रतिनिधिमंडल खदान हादसे के पीड़ितों से मिला

सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को खदान हादसे के पीड़ित परिवारों से मिला। खदान हादसे में मृत सात श्रमिकों केपरिजनों से मुलाकात कर उन्हें एक-एक लाख का चेक और 25-25 हजार रुपये नकद सहायता राशि उपलब्ध कराई। ओबरा के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र की एक खदान में 15 नवंबर को पत्थर धंसने से उसमें दबकर सात मजदूरों की मौत हो गई थी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को खदान हादसे के पीड़ितों से मिला। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष के अलावा सांसद वीरेन्द्र सिंह, छोटेलाल खरवार, विधायक लकी यादव, जाहिद बेग, प्रदेश अध्यक्ष एससीएसटी प्रकोष्ठ डा. रवि गोंड़ बड़कू, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, सुनील गोड़, परमेश्वर यादव, अखिलेश यादव और रमेश यादव शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने ओबरा के पनारी गांव पहुंचकर खदान हादसे के मृतकों के परिजनों से मिला। उनसे उनका हाल जाना और शासन से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने सभी मृतकों के परिजनों को पार्टी की तरफ से एक-एक लाख रुपये का चेक और 25-25 हजार रुपये नकद धनराशि भी दी। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सांसद छोटेलाल खरवार ने खदान हादसों के मृतकों से परिजनों से मुलाकात कर उनसे जानकारी लेकर इसकी रिपोर्ट पार्टी मुख्यालय को भेजी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।