
लोहिया ने नाइंसाफी और बराबरी के खिलाफ किया संघर्ष
Sonbhadra News - लोहिया ने नाइंसाफी और बराबरी के खिलाफ किया संघर्षजिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि आज हम लोग समाजवादी चिंतक डा. राम मनोहर लोहिया को नमन कर रहे हैं,
सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव की अध्यक्षता में समाजवादी चिंतक डा. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान डा. लोहिया के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया गया। सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि आज हम लोग समाजवादी चिंतक डा. राम मनोहर लोहिया को नमन कर रहे हैं, जिन्होंने हमेशा नाइंसाफी और गैर बराबरी के खिलाफ जीवन भर संघर्ष किया । आज हम लोग संकल्प लेते हैं कि डा. लोहिया के सप्त क्रांति के आंदोलन को जन-जन तक पहुंचा कर पीडीए समाज को आर्थिक और सामाजिक सम्मान दिलाने का काम करेंगे ।

कहा कि डा. लोहिया के नाम पर लखनऊ में पार्क नेताजी मुलायम सिंह यादव के समय में बना था। यह पार्क पहला उदाहरण था जिसमें एक भी पेड़ काटा नहीं गया था, लेकिन जब से भाजपा सरकार बनी है, केवल काम कैसे बर्बाद किया जाए यह कोशिश कर रही है। इस मौके पर मोहम्मद सईद कुरैशी, चौधरी यशवंत सिंह, परमेश्वर दयाल, अनिल प्रधान, वेदमणी शुक्ला, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडे, मन्नू पांडे ,सरदार पारब्रह्म सिंह, निधि पांडेय, मंदाकिनी पांडेय, गीता गौर विनीत पांडेय, त्रिपुरारी गोंड़, ज्योतिष गौतम आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




