Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsRSS Celebrates Centenary with March in Sonbhadra
आरएसएस के शताब्दी वर्ष डाला में किया गया पथ संचलन

आरएसएस के शताब्दी वर्ष डाला में किया गया पथ संचलन

संक्षेप:

Sonbhadra News - डाला,(सोनभद्र)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना का सौवा वर्ष पूर्ण होने पर संघ

Oct 12, 2025 12:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

डाला,(सोनभद्र)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना का सौवा वर्ष पूर्ण होने पर संघ के शताब्दी वर्ष पर संघ की तरफ से डाला में शनिवार को पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डाला बाजार में स्थित रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डा. हेडगेवार, गुरूजी व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर पथ संचल शुरू किया गया। रामलीला मैदान से निकल स्वयंसेवकों का पथ संचलन अमन विहार, नई बस्ती, शीतला माता मंदिर गली, डाला बाजार, झूलन ट्राली, शहीद स्थल, बस स्टैंड, अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री गेट के सामने से होते हुए पुन: रामलीला मैदान में आकर समापन हुआ। इस दौरान संबोधन में विभाग संयोजक गौ संवर्धन नंदलाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने कामों के बदौलत जाना जाता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वटवृक्ष का रूप धारण किये हुए संघ की अनेकों साखाए सेवा के क्षेत्र में काम कर रही हैं। देश में शहरों से लेकर गांवों तक नित सुबह-शाम लगने वाली संघ की शाखाओं में देश भक्ती का उद्घोष किया जाता है। स्वयंसेवक जहां नाना प्रकार के खेल-ब्यायाम करते हैं वही राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत गीत-गान गाते हैं। समाज को जोड़ने एवं अपने देश के प्रति कर्तब्यों का बोध कराया जाता है। संघ की शाखाओ से निकलने वाले लाखों स्वयंसेवक आज संघ का प्रचारक बन समाज को जोड़ने में अपना पुरा जीवन न्योछावर कर देते हैं। डा.हेडगेवार शुरू से ही देश भक्त रहे,देश को आजादी दिलवाने में भी संघ के स्वयंसेवकों का बड़ा सहयोग रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी अखिलेश कुमार पांडेय ने और संचालन संघ के नगर शारीरिक प्रमुख राकेश कुमार ने किया। इस मौके पर नगर कार्यवाह नीरज द्विवेदी, मुकेश जैन, संतोष कुमार, संजय पांडेय, जितेन्द्र कुमार, शशिकांत, बलवीर, सौरभ सिंह, धीरेन्द्र, विशाल, संदीप सिंह आदि रहे।