पंचायत भवन का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Mar 09, 2026 12:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - सोनभद्र के लोढ़ी गांव में पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। घटना का पता तब चला जब केयर टेकर दुर्गा देवी सुबह पहुंची। चोर टीवी, कम्प्यूटर, इनवर्टर, बैट्री और सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर ले गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

पंचायत भवन का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में स्थित पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरों ने रविवार की रात लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह केयर टेकर के पंचायत भवन पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी ग्राम पंचायत के मनोनीत ग्राम प्रधान लक्ष्मीनारायण पुत्र शिवपूजन ने सोमवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह जब केयर टेकर दुर्गा देवी पंचायत भवन पहुंची तो उन्होंने ताला टूटा हुआ देखा। यह देख उन्होंने घटना की जानकारी उन्हें और डायल 112 पर पुलिस को दी। घटना से लोढ़ी चौकी प्रभारी को भी अवगत कराया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अंदर जाकर देखा गया तो चोर पंचायत भवन में रखा टीवी, कम्प्यूटर, इनवर्टर, बैट्री और सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर उठा ले गए। पुलिस ने घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली तथा मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।