Sonbhadra News: चिलचिलाती धूप से बढ़ी उमस, बढ़ी मौसमी बीमरियां
Sonbhadra News: चिलचिलाती धूप से बढ़ी उमस, बढ़ी मौसमी बीमरियां चिलचिलाती धूप से बढ़ी उमस, बढ़ी मौसमी बीमरियां चिलचिलाती धूप से बढ़ी उमस, बढ़ी मौसमी बीमरियां चिलचिलाती धूप स

Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में पिछले कई दिनों से निकल रही चिलचिलाती धूप से उमस बढ़ गई है। उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल है। उमस भरी गर्मी से लोगों को न दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात में। वहीं मौसम में आए अचानक परिवर्तन का असर अब लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है। मौसमी बीमारियों से पीड़ितों की अस्पतालों में भीड़ बढ़ने लगी है।सोनांचल में पिछले कई दिनों से निकल रही चिलचिलाती धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के बाद निकल रही तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी बढ़ गई है।
उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को पूरे दिन पसीने से तर बतर देखा जा रहा है। वहीं दिन में लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उमस भरी गर्मी के कारण दिन में लोगों का हाल बेहाल हो जा रहा है। वहीं लगातार निकल रही धूप से तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनत तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया था। सोनांचल में पिछले कई दिनों से निकल रही तेज धूप और बढ़ रही उमस से मौसमी बीमारियों ने भी पांव पसारना शुरु कर दिया है। जिला अस्पताल व आसपास स्थिति निजी अस्पतालों में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। सर्दी, जुकाम, बुखार, उल्टी-दस्त आदि से पीड़ित सैकड़ों मरीज प्रतिदिन अस्पताल पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भी सुबह से ही तेज धूप निकली रही। पूरे दिन तेज धूप रहने के कारण दिन में लोगों को उमस भरी गर्मी से बेहाल देखा गया। वहीं देर शाम तक लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


