सीएनजी का दाम बढ़ते ही बढ़ा बोझ

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

सोनभद्र में युद्ध के कारण डीजल, पेट्रोल और सीएनजी की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। ट्रवेल एजेंसियों और टैक्सी संचालकों ने किराया बढ़ा दिया है, जिससे लोग सार्वजनिक परिवहन का सहारा लेने को मजबूर हैं। ड्राइवरों और मालिकों की आय में कमी आ रही है।

सीएनजी का दाम बढ़ते ही बढ़ा बोझ

सोनभद्र/शक्तिनगर, हिन्दुस्तान टीम। जंग की तपिश के कारण डीजल और पेट्रोल के साथ ही सीएनजी के दामों में भी लगातार वृद्धि से लोगों पर बोझ़ बढ़ गया है। ट्रवेल एजेंसी और टैक्सी संचालकों के किराया बढ़ा देने के कारण लोग अब सार्वजनिक वाहनों से परिवहन करने को विवश हो रहे हैं। डीजल पेट्रोल के बाद सीएनजी के रेट में इजाफे के कारण टैक्सी संचालकों की जेब ढीली हुई है। टैक्सी ड्राइवर व मालिक की कमाई में गिरावट होने के साथ आर्थिक समस्या उत्पन्न होती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक 1 जून से ट्रवेज एजेंसी संचालकों के साथ ही टैक्सी, कैब के साथ सवारी जीप चालकों ने भी किराया बढ़ा दिया है।

टैक्सी संचालकों के मुताबिक एक रुपये किलोमीटर के दर से बढ़ोतरी की गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डीजल पेट्रोल के बाद सीएनजी के रेट में बढ़ोतरी होने से लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है, जिससे बचत में गिरावट के साथ मानसिक दंश झेलना पड़ रहा है। टैक्सी संचालकों ने बताया कि सीएनजी के रेट में बढ़ोतरी होने से किराया बढ़ाना विवशता हो गई है। आरोप लगाया कि टैक्सी संचालकों के प्राइवेट वाहन भाड़े पर वाहन चलाना शुरु कर दिए हैं। सीएनजी की लागत बढ़ने से टैक्सी की कुल कमाई का एक बड़ा हिस्सा ईंधन भरवाने में ही चला जाता है जिससे मालिकों और ड्राइवर की मुनाफे में कमी आई है। अधिक लागत वसूलने के लिए जब टैक्सी का किराया बढ़ाया जाता है तो लोग अक्सर कैब के बजाय बस, मेट्रो और ऑटो जैसे सस्ते विकल्पों की ओर जाने लगते हैं। कई टैक्सी मालिक लोन पर गाड़ियां लेते हैं और आय कम होने के कारण गाड़ी की मासिक किस्त चुकाने और मेंटेनेंस का खर्च निकालना मुश्किल हो जाता है। यहां तक की जो ड्राइवर किराए पर गाड़ियां चलाते हैं उन्हें पर्याप्त बचत न होने पर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।