ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रलक्ष्मीबाई के बलिदान को याद किया

लक्ष्मीबाई के बलिदान को याद किया

राबर्ट्सगंज के मास्टर कॉलोनी में गुप्ता काशी सेवा ट्रस्ट के कार्यालय पर रविवार को महारानी लक्ष्मीबाई का जन्मदिन मनाया गया। उनके बलिदान को याद किया गया। इस मौके पर जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना...

लक्ष्मीबाई के बलिदान को याद किया
सोनभद्रSun, 19 Nov 2017 09:23 PM
ऐप पर पढ़ें

राबर्ट्सगंज के मास्टर कॉलोनी में गुप्ता काशी सेवा ट्रस्ट के कार्यालय पर रविवार को महारानी लक्ष्मीबाई का जन्मदिन मनाया गया। उनके बलिदान को याद किया गया। इस मौके पर जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पाण्डेय ने वीरांगना लक्ष्मीबाई के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आजादी के लिए अंग्रेजों के साथ जिस तरह उत्साह और जोश के साथ उन्होंने लड़ाई लड़ी, उसकी मिसाल कहीं नहीं मिलती। हमारे समाज को उनके द्वारा किए गए कार्यों का अनुकरण करते हुए देश की उन्नति के बारे में सोचना चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व एमएलसी जय प्रकाश चतुर्वेदी, सदर विधायक भूपेश चौबे, संस्था के अध्यक्ष रवि प्रकाश चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें