एआई टूल्स से बढ़ेगी उत्पादकता-दक्षता

Apr 30, 2026 10:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - अनपरा में क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान द्वारा तीन दिवसीय 'जनरेटिव एआई एवं प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग' प्रमाणन कार्यक्रम का समापन हुआ। विभिन्न एनटीपीसी स्टेशनों के कर्मचारियों ने एआई टूल्स के उपयोग से दक्षता और डेटा-आधारित निर्णय लेने के पहलुओं को सीखा। महाप्रबंधक ने ऊर्जा क्षेत्र में एआई की भूमिका पर प्रकाश डाला।

एआई टूल्स से बढ़ेगी उत्पादकता-दक्षता

अनपरा,संवाददाता। क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान, विंध्याचल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “जनरेटिव एआई एवं प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग” प्रमाणन कार्यक्रम का समापन बुधवार शाम हुआ। कार्यक्रम में विंध्याचल, सिंगरौली और टांडा सहित विभिन्न एनटीपीसी स्टेशनों के कर्मचारियों ने भाग लेकर एआई टूल्स के उपयोग से उत्पादकता, दक्षता और डेटा- आधारित निर्णय लेने के व्यावहारिक पहलुओं को सीखा। समापन समारोह का उद्घाटन ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने किया, जिन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए इसके महत्व को रेखांकित किया। डॉ. देबास्मिता त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक(आर एल आई) ने डिजिटल युग में अनुकूलन क्षमता कीआवश्यकता पर जोर देते हुए एआई साक्षरता को बढ़ावा देने की बात कही।

विशेषज्ञ प्रशिक्षक श्री किरण बाबू वेल्नाटी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने डिजिटल परिवर्तन का बढ़ावा देने व भविष्य की कार्यशैली के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।