रेनुसागर ने शक्तिनगर को दी 05 विकेट से शिकस्त

Mar 02, 2026 10:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - अनपरा कॉलोनी में आयोजित ऊर्जान्चल कप टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता में RCC रेनुसागर ने शक्तिनगर को 5 विकेट से हराया। शक्तिनगर ने 20 ओवर में 126 रन बनाए, जबकि रेनुसागर ने 16.5 ओवर में 128 रन बनाकर जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच सतेंद्र सिक्कू को पुरस्कार मिला।

रेनुसागर ने शक्तिनगर को दी 05 विकेट से  शिकस्त

अनपरा,संवाददाता। अनपरा कॉलोनी के सीआईएसएफ मैदान में 38 वें सोनभद्र स्थापना दिवस पर आयोजित ऊर्जान्चल कप टी 20 लैदर क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में आरसीसी रेनुसागर ने शक्तिनगर को 5 विकेट से हरा दिया । रेनुसागर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया शक्तिनगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट पर 126 रन बनाए जिसमें रियांश ने 44, सौरव ने 24 रन बनाए, रेनुसागर के तरफ से सतेंद्र सिक्कू ने 4, गौरी शंकर ने 3 विकेट लिए जवाब में आरसीसी रेनुसागर ने 5 विकेट पर 16.5 ओवरों में 128 रन बना के जीत दर्ज की जिसमें संजय ने नाबाद 44, सतेंद्र सिक्कू ने 32 रन नाबाद बनाये, शक्तिनगर के तरफ से करन ने 2 विकेट लिए ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सतेंद्र सिक्कू को संजय उपाध्याय द्वारा दिया गया । मुख्य अतिथि सपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवि गोंड बड़कू द्वारा फीता काटा गया। इस मौके पर गैवीनाथ यादव, आलोक श्रीवास्तव, आशुतोष राय, सुशील यादव रहे । अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक प्रवक्ता योगी हेमंत उपाध्याय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 6 टीमें रेनुसागर, अनपरा परियोजना, एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली, निगाही, शक्तिनगर, आरसीसी रेनुसागर हैं जिन्हें 2 ग्रुप में बांटा गया है दोनों ग्रुप से 2-2 टीमें 8 मार्च को सेमीफाइनल खेलेंगीं व 9 मार्च फाइनल खेला जाएगा ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।