ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रविश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष बने रामकुमार

विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष बने रामकुमार

फोटो-19 विश्व हिन्दू महासंघ के एक कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामकुमार(बाएं) और विन्ध्यांचल मंडल प्रभारी...

विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष बने रामकुमार
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रSat, 23 Jan 2021 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

सोनभद्र। विश्व हिन्दू महासंघ की ओर से शनिवार को राबर्ट्सगंज में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान सोनभद्र का जिलाध्यक्ष रामकुमार जायसवाल को बनाया गया। इस मौके पर विन्ध्यांचल मंडल प्रभारी शंभू सिंह चंदेल ने उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि रामकुमार के नेतृत्व में संगठन का जिला में खासा विस्तार होगा। आने वाले दिनों में वह संगठन की कार्यकारिणी और पदाधिकारियों का विस्तार कर संगठन को जिले में एक अलग मुकाम पर पहुंचाएंगे। कार्यक्रम के दौरान संगठन का जिला कार्यालय भी राबर्ट्सगंज में खोला गया। कार्यक्रम में संगठन के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें