
आज होगा राजस्थानी गरबा का आयोजन
Sonbhadra News - सोनभद्र में 5 अक्टूबर को मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा और रानी सती दादी भक्त महिला मंडल द्वारा राजस्थानी गरबा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लगभग 400 लोग भाग लेंगे, जहां महिलाएं और पुरुष...
सोनभद्र, संवाददाता। मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा और रानी सती दादी भक्त महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान में पांच अक्टूबर की शाम पांच बजे से राजस्थानी गरबा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रणनीति बनाई गई। मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा की अध्यक्ष रितु जालान ने कहा कि यह भव्य कार्यक्रम नगर के डीआर ड्रीम्स के कंपाउंड में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें महिलाएं व पुरुष राजस्थानी वेशभूषा में सज धज कर गरबा खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि इसमें डांस के साथ साथ लोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 400 लोग राजस्थानी गरबा खेलते हुए नजर आएंगे। इसमें लाइटिंग और माउंड पर विशेष तरह का ध्यान दिया गया है। साथ ही इसमें कई डीजे आर्टिस्ट व एंकर भी पहुंचेंगे। लोगों की सुरक्षा के लिए बाउंसर भी रहेंगे। इस अवसर पर आयोजन समिति की सदस्य शीला जैन, मंच की सचिव रंजना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीप्ति केडीया, अंकिता केजरीवाल आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


