लिंक एक्सप्रेस शक्तिनगर से चलाने की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल के रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्रा ने शक्तिनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए। स्थानीय ग्रामीणों ने ओवर ब्रिज निर्माण और ट्रेन सेवाओं में सुधार की मांग की।

लिंक एक्सप्रेस शक्तिनगर से चलाने की मांग

शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। पूर्व मध्य रेलवे धनबाद के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्रा ने गुरुवार को शक्तिनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। वहां हो रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण में गुणवत्ता-प्रगति की समीक्षा के बाद संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। रेलवे कर्मियों की सुविधाओं समेत निर्माण कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। साफ सफाई के साथ गर्मी में पेयजल व्यवस्था व रेलवे कॉलोनी को दुरुस्त करने पर बात हुई। डीआरएम से समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव मुकेश सिंह ने पांच सूत्रीय मांग पत्र सौप कार्रवाई की मांग की। चिल्काडांड,मिसिरा व घरसड़ी पहाड़ी बस्ती कें ग्रामीणों के लिए ओवर ब्रिज निर्माण कराए जाने,लिंक एक्सप्रेस सिंगरौली से पटना को त्रिवेणी के तर्ज पर शक्ति नगर स्टेशन से चलाए जाने व शक्ति नगर से वाराणसी जा रही ट्रेन को समय से परिवर्तन व शक्तिनगर स्टेशन पर बुजुर्ग महिलाओं, वृद्ध मरीजों के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर त्रिवेणी एक्सप्रेस का ठहराव किए जाने की भी मांग लोगों ने की है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।