Sonbhadra News: चार माह से महुली बस स्टैंड का शौचालय बंद

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: चार माह से महुली बस स्टैंड का शौचालय बंद , हिन्दुस्तान संवाद। दुद्धी ब्लॉक के महुली-पोलवा और पतरिहा गांवों के बीच स्थित महुली बस स्टैंड पर बना सार्वज

Sonbhadra News: चार माह से महुली बस स्टैंड का शौचालय बंद

Sonbhadra News: महुली, हिन्दुस्तान संवाद। दुद्धी ब्लॉक के महुली-पोलवा और पतरिहा गांवों के बीच स्थित महुली बस स्टैंड पर बना सार्वजनिक शौचालय पिछले करीब चार महीने से सफाई और देखरेख के अभाव में बंद पड़ा है। शौचालय बंद होने से बस स्टैंड पर आने-जाने वाले ग्रामीणों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं को हो रही है। महुली बस स्टैंड क्षेत्र में ग्रामीण बैंक के साथ ही आसपास के तीन गांवों के लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। बसों के इंतजार में यहां रोजाना सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। बस स्टैंड के आसपास करीब पांच सौ मीटर की दूरी तक घनी आबादी होने के कारण लोगों के लिए सार्वजनिक शौचालय की आवश्यकता बनी रहती है।

इसके बावजूद लंबे समय से शौचालय बंद रहने से लोगों को खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। शौचालय के बगल में खेल मैदान है। शौचालय बंद होने के कारण कुछ लोग मैदान के किनारे शौच कर रहे हैं। इससे पूरे इलाके में गंदगी फैलने के साथ ही इन दिनों दुर्गंध भी उठ रही है। बस स्टैंड के आसपास स्थित दुकानदारों को भी बदबू के कारण परेशानी हो रही है। राहगीरों और दुकानदारों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की गंदगी से संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है। शौचालय की तत्काल सफाई कराकर उसे चालू कराने की मांग की है। महुली ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल ने बताया कि केयर टेकर का भुगतान नहीं होने से समस्या आ रही है, तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था बना कर चालू किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसोनभद्रSonbhadra News: चार माह से महुली बस स्टैंड का शौचालय बंद