Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsPublic Hearing on NCL Bina Project Expansion Held Environmental Concerns Addressed
17.50 मिलियन टन होगी उत्पादन क्षमता

17.50 मिलियन टन होगी उत्पादन क्षमता

संक्षेप:

Sonbhadra News - एनसीएल बीना क्षेत्र की उत्पादन क्षमता विस्तार से संबंधित पर्यावरणीय लोक सुनवाई 16 जनवरी को संपन्न हुई। इसमें बीना क्षेत्र की उत्पादन क्षमता 10.50 मिलियन टन से 17.50 मिलियन टन प्रतिवर्ष बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया। स्थानीय रहवासियों ने सुझाव और आपत्तियां पेश कीं, जिनका प्रशासन ने अभिलेख में दर्ज किया।

Jan 17, 2026 09:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

अनपरा,संवाददाता। एनसीएल बीना क्षेत्र की उत्पादन क्षमता विस्तार से संबंधित पर्यावरणीय लोक सुनवाई शुक्रवार 16 जनवरी को वर्कर्स क्लब, झिंगुरदा में संपन्न हुई। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीपीसीबी), सिंगरौली द्वारा आयोजित इस लोक सुनवाई में प्रस्तावित परियोजना के अंतर्गत बीना क्षेत्र की उत्पादन क्षमता को 10.50 मिलियन टन प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 17.50 मिलियन टन प्रतिवर्ष करने तथा माइनिंग लीज क्षेत्र को 1790.377 हेक्टेयर से बढ़ाकर 2079.221 हेक्टेयर किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। दोपहर 12 बजे से प्रारंभ हुई इस लोक सुनवाई की अध्यक्षता संजीव कुमार पाण्डेय, अपर कलेक्टर (एडीएम), सिंगरौली ने की, जबकि संचालन रातिपाल ठाकुर, रीजनल ऑफिसर, एमपीपीसीबी, सिंगरौली द्वारा किया गया।लोक

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सुनवाई के दौरान परियोजना विस्तार से प्रभावित एवं क्षेत्रीय रहवासियों ने अपने सुझाव, विचार एवं आपत्तियां सामने रखी। एनसीएल परियोजना से जुड़े सक्षम अधिकारियों ने उठाए गए विभिन्न मुद्दों,शंकाओं एवं प्रश्नों पर विस्तृत जानकारी एवं स्पष्टीकरण दिया। प्रशासन एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्राप्त सभी सुझावों एवं आपत्तियों को नियमानुसार अभिलेख में दर्ज किया गया। सोनभद्र में होने के कारण बीना परियोजना विस्तार की शीघ्र जनसुनवाई सोनभद्र जिलाप्रशासन व यूपीपीसीबी आयोजित करेगा। फिलहाल खदान का अब सोनभद्र के बीना से विस्तार होकर सिंगरौली वन क्षेत्र तक पहुंचने के कारण मप्र द्वारा जनसुनवाई करायी गयी है।