ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रकृषि बिल के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन

कृषि बिल के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन

सरकार से पारित कृषि बिल के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को राबर्ट्सगंज नगर स्थित पन्नूगंज रोड पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कृषि बिल को किसान विरोधी बनाते हुए उसे तत्काल वापस लिए...

कृषि बिल के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रSun, 27 Sep 2020 09:51 PM
ऐप पर पढ़ें

सरकार से पारित कृषि बिल के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को राबर्ट्सगंज नगर स्थित पन्नूगंज रोड पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कृषि बिल को किसान विरोधी बनाते हुए उसे तत्काल वापस लिए जाने की मांग की।

इस दौरान सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि किसानों के लिए यह बिल काला कानून है। उन्होंने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर सरकार काम कर रही है। लगातार किसानों का शोषण भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए इस बिल को तत्काल वापस लिया जाए। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी और अनिल विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों कों छलने का काम किया है। यूरिया खाद किसानों को नहीं मिल पा रही है। किसान यूरिया के लिए कई-कई दिन लंबी लंबी कतार में खडे़ होने के बाद भी मायूस होकर वापस लौट रहे हैं। खाद न मिलने के कारण उनकी फसल चौपट हो रही है। बावजूद इसके सरकार किसानों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। वहीं इस बिल से किसानों को गुलाम बनाने पर तुल गई है। उन्होंने कहा कि अगर इस बिल को सरकार ने तत्काल वापस नहीं लिया तो पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर शुभम विश्वकर्मा, हीरा सोनकर, हिफाजत अली, मुन्ना कुशवाहा, मोती कोल, मनोज केसरी, राकेश भारती आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें