
ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन
Sonbhadra News - विण्ढमगंज के व्यापारियों और नागरिकों ने ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। उन्होंने विण्ढमगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग की, जो कई वर्षों से अधूरी है। यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो बड़े जन आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विण्ढमगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर विण्ढमगंज के व्यापारियों और नागरिकों ने बुधवार को बाजार स्थित गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। उन्होंने विण्ढमगंज रेलवे स्टेशन पर टे्रनों का ठहराव न होने पर काला झंडा दिखाकर विरोध जताया। विण्ढमगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव कराए जाने की मांग की। इस दौरान व्यापारियों और नागरिकों ने कहा कि विंढमगंज स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर विगत कई वर्षों से संघर्ष चल रहा है। बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक किसी भी ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित नहीं किया गया है। उन्होंने रांची-चोपन एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, चोपन-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर तथा नई प्रस्तावित धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस का विंढमगंज स्टेशन पर ठहराव कराए जाने की मांग की।
इसके पूर्व भी ट्रेनों ठहराव न मिलने को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं। स्थानीय निवासी सुजीत कुमार ने कहा कि आज हम सभी काला झंडा लेकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। यदि हमारी मांगें पूरी नहीं की गईं तो भविष्य में बड़े जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मुकेश केशरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का अंतिम जिला होने के साथ ही झारखंड सीमा से सटा विंढमगंज क्षेत्र झारखंड के सैकड़ों गांवों के लोगों के लिए प्रमुख रेलवे स्टेशन है। ऐसे में यहां ट्रेनों का ठहराव अति आवश्यक है। इस मौके पर अशोक जायसवाल, विकास जायसवाल, मुर्तजा अंसारी, अभय, दीपक गुप्ता, रामचंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




