Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsProtest Against Neglect of Pensioners in Eighth Pay Commission in Sonbhadra
आठवें वेतन आयोग में उपेक्षा के विरोध में पेंशनर्स का धरना

आठवें वेतन आयोग में उपेक्षा के विरोध में पेंशनर्स का धरना

संक्षेप:

Sonbhadra News - सोनभद्र में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स की उपेक्षा के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सूरज बली सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पेंशनर्स ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Dec 15, 2025 09:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

सोनभद्र, संवाददाता। आठवें वेतन आयोग के टर्म्स एंड कंडीशन में पेंशनर्स की उपेक्षा किए जाने के विरोध में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष सूरज बली सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान चेतावनी दी अगर शीघ्र ही मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। धरना कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर तीन बजे तक चला। इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक समन्वय समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी, पेंशनर्स एवं शिक्षक शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि आठवें वेतन आयोग में सेवानिवृत्त कार्मिकों को नजरअंदाज किया जाना घोर अन्याय है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी मुद्दे को लेकर पूरे प्रदेश में एक साथ आंदोलनात्मक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। अध्यक्ष सूरज बली सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कार्मिकों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा सरकार की सेवा में लगाया है। ऐसे में वेतन आयोग में उनकी उपेक्षा कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसके लिए पेंशनर्स हर प्रकार के संघर्ष के लिए तैयार हैं। इस मौके पर नागेश्वर तिवारी, विक्रमा प्रसाद, शिव गणेश, लक्ष्मण प्रजापति, अवधेश सिंह, साजिद अली, सूरज प्रसाद पाठक, योगेंद्र ठाकुर, दयाराम चतुर्वेदी, बंगाली राम फौजदार, मोती सिंह, महानंद सिंह, रामाशंकर प्रसाद, रामवृक्ष, रमाशंकर पांडेय आदि रहे।