ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रराष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर

बभनी। भारत के राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को लेकर सेवाकुंज चपकी कारीडाड़ में...

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रMon, 01 Mar 2021 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

बभनी। भारत के राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को लेकर सेवाकुंज चपकी कारीडाड़ में तैयारियां जोरों से चल रही हैं। 14 मार्च के उनके संभावित आगमन के मद्देनजर लोकार्पण होने वाले भवन की साज-सज्जा का काम प्रमुखता से किया जा रहा है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविद सेवाकुंज आश्रम में सबरी भोजनालय, अरूणोदय छात्रावास, अंत्योदय छात्रावास, विरसामुंडा वनवासी विद्यापीठ का लोकार्पण करेंगे। राष्ट्रपति महोदय लगभग दो घण्टे बीस मिनट तक सेवाकुंज आश्रम में रहेंगे। फिलहाल मिनट टू मिनट कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर सैंकड़ो की संख्या में सफाई कर्मी व अन्य कर्मचारी भी सफाई कार्य व अन्य कार्यों मे लगे हैं। इस दौरान आदिवासी समागम कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है । राष्ट्रपति महोदय का स्वागत आदिवासियों के नृत्य व पूजन से होगा। इसके लिए गांव-गांव में आदिवासियों की नृत्य टोली उत्साह के साथ अभ्यास में जुटी है। एक वर्ष से राष्ट्रपति कार्यक्रम प्रस्तावित है क्षेत्र के लोगों व स्थानीय कार्यर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह है। सेवा कुंज कारीडाड आदिवासियों के सामाजिक सांस्कृतिक धरोहर को सजोने का काम करता आ रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें