प्रयागराज ने मथुरा को आठ रनों से हराया
Mar 09, 2026 09:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Sonbhadra News - स्थानीय गांधी मैदान में चल रही 23 वीं सोनांचल कप क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रयागराज ने मथुरा को 8 रनों से हराया। मथुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रन बनाए। प्रयागराज ने 2 विकेट खोकर 11.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। आदित्य यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

ओबरा। स्थानीय गांधी मैदान में चल रहे 23 वें सोनांचल कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को मथुरा व प्रयागराज के बीच खेला गया। प्रयागराज ने मथुरा को आठ रनों से हराया। मथुरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 106 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में उतरी प्रयागराज की टीम मात्र 2 विकेट खोकर 11.2 ओवर में ही आसानी से 106 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। प्रयागराज ने मथुरा को 8 विकेट से हरा दिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रयागराज के आलराउंडर खिलाडी आदित्य यादव को चुना गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


