ऊर्जांचल के बिजलीघर उत्पादन में अव्वल

May 06, 2026 10:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - ऊर्जांचल के बिजलीघरों ने अप्रैल में बेहतरीन उत्पादन किया, जिससे प्रदेश को गर्मी में राहत मिली। अनपरा सी बिजलीघर ने 88.93% पीएलएफ पर 768.39 मियू बिजली उत्पन्न की। एनटीपीसी के रिहंद और अनपरा बिजलीघरों ने भी उच्च उत्पादन दर्ज किया, जबकि अन्य बिजलीघरों का उत्पादन अपेक्षाकृत कम रहा।

ऊर्जांचल के बिजलीघर उत्पादन में अव्वल

अनपरा,संवाददाता। ऊर्जांचल के बिजलीघरों ने अप्रैल माह में बेहतरीन उत्पादन से भीषण गर्मी में प्रदेश को बड़ी राहत दी है। निजी क्षेत्र एमईआईएल के अनपरा सी बिजलीघर ने सर्वाधिक पीएलएफ 88.93%पर कुल 768.39 मियू बिजली पैदा कर प्रदेश को निर्बाध बिजली दी। एनटीपीसी के रिहंद बिजलीघर ने 86.23%पीएलएफ पर 1862.47 मियू तथा उत्पादन निगम के अनपरा बिजलीघर ने 83.16 प्रतिशत पीएलएफ पर कुल 1574.64 मियू बिजली पैदा कर प्रदेश में प्लांटलोड फैक्टर में प्रथम तीन स्थान पर रहे है। एनटीपीसी के सिंगरौली बिजलीघर की इकाइयां बंद होने समेत अन्य कारणों से पीएलएफ कम हुआ है। इस बिजलीघर ने 77.17 प्रतिशत पीएलएफ पर 1111.30 मिय बिजली पैदा की जबकि ओबरा बिजलीघर ने 67.97 प्रतिशत पीएलएफ पर 1135.37 मियू बिजली उत्पादन किया जो किसी भी माह का ओबरा का अब तक का सर्वाधिक उत्पादन बताया गया है।

मप्र स्थित एनटीपीसी के विंध्याचल बिजलीघर ने 78.30 %पीएलएफ पर कुल 2683 मियू तथा सासन अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट ने 74.99 % पर2138 मियू उत्पादन किया जो बीते साल से काफी कम रहा है। अनपरा सी,अनपरा और रिंहद को छोड़ कर यूपी स्थित कोई अन्य बिजलीघर अप्रैल माह में 80 प्रतिशत से अधिक पीएलएफ हासिल नही कर सका।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।