Sonbhadra News: बिजली कर्मियों ने लगाये 22 सौ पौधे

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: अनपरा परियोजना में एक पेड़ मां के नाम अभियान के नाम अभियान वन विभाग के साथ सीआईएसएफ कर्मियों ने भी लिया भाग

बिजली कर्मियों ने लगाये 22 सौ पौधे

Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। रविवार को अनपरा तापीय परियोजना के बिजली कर्मियों ने जमकर पौधरोपण अभियान में भाग लिया। इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में अनपरा अ, ब तथा द तापीय परियोजना परिसर में महाप्रबंधक प्रशासन इं एसएन मिश्र,महाप्रबंधक द ताप इं प्रशांत त्रिपाठी,महाप्रबंधक ब ताप इं चंद्र प्रकाश,महाप्रबंधक अ ताप इं डीके सिंह,महाप्रबंधक सिविल इं निशीथ शर्मा तथा उप समादेष्टा, सीआईएसफ इकाई अरविंद कुमार की अगुवाई में बिजली कर्मियों और सीआईएसएफ कर्मियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। अभियान के तहत परियोजना की तरफ से वन विभाग के माध्यम से वन भूमि पर दो हजार तथा परियोजना की भूमि पर दो सौ फलदार व औषधीय पौधे लगाए ।इस

अवसर पर अधीक्षण अभियंता इं कर्मेंद्र सिंह,इं उत्पल शंकर, इं विमलेंद्र सिंह,इं राजेश कुमार सिंह,इं वीके दिनकर,अधिशासी अभियंता इं अदालत वर्मा,इं रामज्ञान सिंह, इं आशुतोष सिंह समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व सदस्यों ने भाग लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।