बभनी के 40 गांवों में तीन से बिजली आपूर्ति ठप

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

बभनी ब्लाक के 40 गांवों में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। तेज आंधी के कारण बिजली के खंभे गिरने से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। पेयजल की समस्या भी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से बिजली बहाल करने की मांग की है। विभाग की टीम मरम्मत कर रही है।

बभनी के 40 गांवों में तीन से बिजली आपूर्ति ठप

सांगोबांध, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी ब्लाक के 40 गांवों में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे इस भीषण गर्मी में जहां लोगों का हाल बेहाल है, वहीं पेयजल को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बुधवार की शाम को जिले में आई तेज आंधी के बाद से ही बिजली गुल है। बभनी ब्लॉक क्षेत्र में बुधवार की शाम को आई आंधी तूफान के कारण बिजली के खंभे और तार गिरने से क्षेत्र के 40 गांवों की बिजली आपूर्ति गुल हो गई थी, जो शनिवार को भी कई क्षेत्रों में बहाल नहीं हो सकी। बभनी ब्लाक के घघरा, चौना, नवाटोला, सागोबांध, फरीपान, मचबंन्धवां, अहिरबुढवां आदि गांवों में बिजली आपूर्ति शनिवार को भी बहाल नहीं हुई।

बिजली आपूर्ति बहाल न होने के कारण लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। वहीं बिजली से चलने वाले सभी प्रकार के उपकरण बंद हो गए हैं। मोबाइल चार्ज करना भी मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी लोगों को पेयजल को लेकर हो रही है। बिजली न रहने से लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों की माने तो ब्लाक क्षेत्र में लगभग 20 वर्श पूर्व लगे लोहे के खंभे और बिजली के तार पुराने होकर जर्जर हो गए हैं। इससे हल्की सी हवा में भी बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। ग्रामीणों ने इसकी विभागीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों को कई बार शिकायत किया फिर भी इसका समाधान नहीं हो सका। इससे क्षेत्र के लोगों में काफी नाराजगी ब्याप्त है। क्षेत्र के ग्रामीणों में अरुण कुमार, संजय कुमार, अनिल कुमार, सुरेश कुमार, बिजय, रितेश कुमार, भीमसेन आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। इस संबंध में अवर अभियंता बभनी महेश कुमार ने बताया कि विभाग की टीम सुबह से ही लगी है। लगातार मरम्मत कार्य चल रहा है, जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दिया जायेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।