इंजीनियरों के निलम्बन से आक्रोश
Sonbhadra News - अनपरा में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग के तहत 52 संविदा कर्मियों की नौकरी समाप्त करने और मेरठ में इंजीनियरों के निलंबन के खिलाफ विरोध जताया। समिति ने सभी बिजली कर्मचारियों से 02 अप्रैल को व्यापक विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

अनपरा,संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदेश में वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग के नाम पर 52 संविदा कर्मियों को नौकरी से निकालने और मेरठ में ट्रांसफार्मर डैमेज के नाम पर अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं जूनियर इंजीनियरों को निलंबित करने पर कड़ा आक्रोश जताया है। ट्रांसफार्मर क्षति की भरपाई अभियंताओं से कराने के आदेश पर प्रबन्ध के खिलाफ पहले से ही भड़की संघर्ष समिति ने कहा कि इसके विरोध में प्रदेश के समस्त बिजली कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों, अभियंताओं एवं संविदा कर्मियों से आह्वान किया है कि वे 02 अप्रैल को भोजनावकाश अथवा कार्यालय समय के उपरांत व्यापक विरोध प्रदर्शन करें। चेतावनी दी है कि उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां तत्काल बंद नहीं की गईं और संघर्ष समिति के साथ सार्थक संवाद शुरू नहीं किया गया, तो पूरे प्रदेश में और व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


