Sonbhadra News: चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 31 हजार रुपये बरामद

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 31 हजार रुपये बरामद चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 31 हजार रुपये बरामद चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 31 हजार रुपये बरामद चोरी का आरोपी गिरफ

Sonbhadra News: चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 31 हजार रुपये बरामद

Sonbhadra News: ओबरा। चोपन रोड स्थित बंद मकान में बीते आठ जुलाई को दिनदहाड़े हुए चोरी का पुलिस ने खुलासा करते घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपियों के पास से 31 हजार रुपये भी बरामद किये गए हैं। जो उन्होंने चोरी का माल बेच कर अर्जित किया था। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि चोपन रोड निवासी राजेश तिवारी द्वारा उनके पिछले काफी दिनों से बंद पड़े हुए मकान में अज्ञात चोरों द्वारा सोने के आभूषण, नगदी सहित अन्य सामान चोरी किये जाने की सूचना दी थी। जिसके आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर प्रारम्भिक जांच शुरु कर चोरों को पकड़ने के लिए तत्काल एक पुलिस टीम गठित किया गया।

काफी अथक प्रयास के बाद पुलिस टीम ने चोरी में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास नगदी भी बरामद की। बताया कि पकड़े गए आरोपियों में सेक्टर दस, नई बस्ती निवासी बेचू, कोमल और सामू शामिल हैं। चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कस्बा चौकी इंचार्ज सुनील कुमार, मुख्य आरक्षी संतोष पटेल, अनिल गुप्ता और आरक्षी कुलदीप शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।