बालू का अवैध परिवहन कर रहे सात वाहन धराएं, सीज

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

घोरावल में स्थानीय पुलिस ने दो दिनों में अवैध बालू परिवहन कर रहे सात डंपरों को सीज किया। वाहन चालकों के पास आवश्यक कागजात न होने पर कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गश्त तेज की गई थी। पकड़े गए वाहनों की सूचना उच्च अधिकारियों और खनन विभाग को दी गई है।

बालू का अवैध परिवहन कर रहे सात वाहन धराएं, सीज

घोरावल। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने दो दिनों में बालू का अवैध परिवहन कर रहे सात डंपरों को पकड़कर सीज कर दिया है। पकडे़ गए वाहन चालकों के आवश्यक कागजात न उपलब्ध कराने पर यह कार्रवाई की गई है। घोरावल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि सोन नदी का बालू के अवैध परिवहन की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने रात में गश्त तेज कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को चार वाहन अवैध रूप से बालू लाद कर परिवहन करते हुए पकड़ा और उन्हें कोतवाली लाकर सीज कर दिया।

वहीं शनिवार की भोर में भी तीन वाहनों को अवैध रूप से बालू का परिवहन करते पकड़कर सीज किया गया। बताया कि पकड़े गए वाहन चालकों से आवश्यक कागजात की मांग की गई जिसमें कागज प्रस्तुत नहीं कर सके। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से बालू परिवहन करते हुए पकड़े जाने पर पिछले दो दिनों में सात वाहनों को सीज किया गया है तथा मामले की सूचना उच्च अधिकारियों एवं खनन विभाग को दे दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।