दो आरोपियों की 15 लाख की संपत्ति कुर्क
Sonbhadra News - दो आरोपियों की 15 लाख की संपत्ति कुर्क दो आरोपियों की 15 लाख की संपत्ति कुर्कदो आरोपियों की 15 लाख की संपत्ति कुर्कदो आरोपियों की 15 लाख की संपत्ति कु

दुद्धी। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने गैंगेस्टर के दो आरोपियों की अपराध से अर्जित की गई 15 लाख 29 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क कर ली है। कुर्क की गई संपत्ति में दो पिकअप वाहन शामिल हैं। दुद्धी पुलिस के अनुसार आरोपी अखिलेश कुमार यादव पुत्र वैजनाथ यादव, निवासी कूदल, थाना कोन द्वारा अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई पिकअप जिसकी कीमत करीब 10 लाख 29 हजार 200 रुपये है, को कुर्क किया गया। इसके साथ ही दूसरे अभियुक्त आशीष यादव पुत्र राजेन्द्र यादव, निवासी मुडीसेमर/जामपानी, विण्ढमगंज की 5 लाख रुपये कीमत की पिकअप को भी कुर्क किया गया है।
डीएम के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल 15 लाख 29 हजार 200 रुपये की चल संपत्ति की कुर्की की विधिक कार्रवाई पूरी की गई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


