कार से 52.100 किग्रा गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - चोपन थाना पुलिस ने करगरा मोड़ पर एक कार से 52 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया। गांजा उड़ीसा से श्रावस्ती ले जाया जा रहा था। पुलिस ने प्रदीप कुमार गौतम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नकदी और मोबाइल भी बरामद किए गए। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

कार से 52.100 किग्रा गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

सोनभद्र, संवाददाता। चोपन थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के करगरा मोड़ से एक कार से 52 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। बरामद गांजा कार से उड़ीसा से श्रावस्ती ले जाया जा रहा था। चोपन थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र ने बताया कि शुक्रवार की भोर लगभग सवा तीन बजे थाना क्षेत्र के करगरा मोड़ पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान चोपन की ओर से एक कार आती दिखाई दी। कार को रोक कर जब तलाशी ली गई तो कार में छह बोरियों में कुल 52 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने गांजा ले जा रहे प्रदीप कुमार गौतम पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम गड़ेड़ियेनपुरवा, सेमरी चक पिहानी, थाना एकौना, श्रावस्ती को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से नकदी और मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस ने बरामद गांजा जब्त कर कार को सीज कर दिया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह उक्त गांजा उड़ीसा से श्रावस्ती ले जा रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।