दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज
Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Sonbhadra News - दुद्धी के एक गांव में एक विवाहिता महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। महिला के भाई ने आरोप लगाया कि शादी के एक साल बाद ससुराल वालों ने एक लाख रुपये की मांग की और उसकी बहन के साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला के भाई ने कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया हैं कि वह अपने बहन की शादी एक वर्ष पूर्व मझौली गांव में किया था और अपनी औकात के अनुसार दहेज में सामान दिया था। बुधवार को एक लाख रूपये की मांग करते हुए मेरी बहन से गाली -गलौज करते हुए मारपीट की गई। इस संबंध में कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दहेज उत्पीड़न मामले मुकदमा दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


