
शादी समारोह से चोरी 75 हजार नकद और मोबाइल बरामद
Sonbhadra News - राबर्टसगंज कोतवाली पुलिस ने शादी समारोह से चोरी हुए 75 हजार रुपये और मोबाइल को मध्य प्रदेश के राजगढ़ से बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी। यह चोरी 22 नवंबर की रात को हुई थी, जब पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस को जानकारी दी थी।
सोनभद्र, संवाददाता। राबर्टसगंज कोतवाली पुलिस ने शादी समारोह से चोरी हुए 75 हजार नकद और मोबाइल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने नकदी और मोबाइल मध्य प्रदेश के राजगढ़ से बरामद किया है। पुलिस चोरी के आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। राबर्टसगंज के एक होटल से 22 नवंबर की रात को चोरों ने नकदी और मोबाइल चोरी कर लिया था। क्षेत्राधिकारी रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि 23 नवंबर को लखनऊ निवासी संतोष त्रिपाठी पुत्र स्व. राधेश्याम त्रिपाठी ने राबर्टसगंज कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 22 नवंबर की रात राबर्टसगंज नगर स्थित एक होटल में शादी समारोह के दौरान उनके बैग में रखा 75 हजार रुपये नकद और मोबाइल चोरी हो गया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने क्षेत्राधिकारी रणधीर कुमार मिश्र और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह के नेतृत्व में एक विषेष टीम गठित की। गठित टीम ने जांच के दौरान लगभग 50 सीसी टीवी कैमरों को खंगाला। जांच में प्रकाश में आया कि चोरी करने वाला व्यक्ति सोनभद्र से लगभग 900 किमी दूर मध्य प्रदेश के राजगढ़ का रहने वाला निखिल है। राबर्टसगंज पुलिस ने लगातार छह दिनों तक 900 किमी दूर मध्य प्रदेश के राजगढ़ में रहकर चोर की गिरफ्तारी और सामान बरामदगी का प्रयास किया। पुलिस ने मध्य प्रदेश के राजगढ़ के थाना गोड़ा पुलिस के सहयोग से चोरी हुए 75 हजार रुपये और मोबाइल वहां के स्थानीय मुखिया के माध्यम से बरामद कर लिया। बरामद नकदी और मोबाइल को सोमवार को पीड़ित को सुपूर्द कर दिया गया। पुलिस चोरी के आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। शीघ्र ही चोरी के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




