पानी में डूबने की घटनाओं पर रोक लगाने को पुलिस की पहल
म्योरपुर में स्थानीय थाना पुलिस ने पानी में डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने लोगों को जलाशयों और नदियों के खतरनाक स्थानों से दूर रहने की सलाह दी। अभियान में चेतावनी पोस्टर लगाए गए और लोगों को सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया गया।
म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना पुलिस ने पानी में डूबने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए गुरुवार को जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लोगों को नदी, तालाब और जलाशयों के खतरनाक स्थानों से दूर रहने की सलाह दी। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने लैरा नदी, रिहंद जलाशय के खंता क्षेत्र, किरबिल, लिलासी सहित कई संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों को गहरे पानी में न जाने, बच्चों पर विशेष निगरानी रखने तथा बरसात के मौसम में सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर चेतावनी संबंधी पोस्टर और बैनर भी लगाए गए, जिनमें डूबने से बचाव के उपाय और खतरनाक क्षेत्रों की जानकारी दी गई है।
थानाध्यक्ष ने कहा कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वह जलाशयों और नदियों के किनारे सतर्क रहें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


