खेत में मिले शव मामले का नहीं मिला कोई सुराग

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - घोरावल के बरकन्हरा गांव में 43 वर्षीय रामनरेश बैसवार का शव खेत में मिला। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। मामले की जांच जारी है।

खेत में मिले शव मामले का नहीं मिला कोई सुराग

घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बरकन्हरा गांव में खेत में मिले शव मामले में पुलिस को अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बरकन्हरा गांव निवासी 43 वर्षीय रामनरेश बैसवार पुत्र लाले का घर से डेढ किलोमीटर दूर खेत में मिला था। मृतक के भाई रामअवतार ने घोरावल कोतवाली में तहरीर देकर हत्या कर शव खेत में फेंकने का आरोप लगाया था। पुलिस मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई।

पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है, लेकिन पुलिस को इस मामले में अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस हर पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा। बता दें कि मृतक के पिता लाले बैसवार की भी 8 वर्ष पूर्व घोरावल थाने की सीमा से सटे मध्य प्रदेश में सीधी जिले में हत्या हुई थी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।