प्रधान प्रतिनिधियों समेत चार पर केस दर्ज

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

शक्तिनगर के बीना अटल अस्पताल में प्रधान प्रतिनिधियों द्वारा हंगामा करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अस्पताल प्रबंधन की तहरीर पर कार्रवाई की गई, जिसमें मरीजों की सेवाओं में बाधा डालने, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप है। जांच जारी है।

प्रधान प्रतिनिधियों समेत चार पर केस दर्ज

शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना पुलिस ने बीना अटल अस्पताल में रविवार की रात हंगामा कर रहे प्रधान प्रतिनिधियों समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बीना अटल अस्पताल प्रबंधन की तहरीर पर की है। बीना अटल अस्पताल में रविवार की रात एक घायल मरीज कों एंबुलेंस न मिलने पर खफा होकर धरने पर बैठने वह हंगामा करना दो पंचायत प्रतिनिधियों को महंगा पड़ गया। एनसीएल बीना प्रबंधन की तहरीर पर राजन भारती, घरसड़ी प्रधान पति ओम नारायण, कोहरौलिया प्रधान प्रतिनिधि चंदन कुमार समेत चार लोगों व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।

बीना परियोजना में तैनात स्टाफ ऑफिसर मोहम्मद शाहबाज ने बताया कि उक्त लोगों द्वारा बीते 14 जून को हंगामा करते हुए नियमित कार्यों में बाधा उत्पन्न करने के साथ अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित होने की बात कही गई है। बताया कि यहां तक की 15 जून को सुबह लगभग 8 बजे उक्त व्यक्तियों द्वारा पुन: अस्पताल परिसर में आकर मुख्य प्रवेश द्वार को अवरुद्ध कर दिया। इससे मरीजों एवं अन्य व्यक्तियों को आवागमन बाधित हो गया। अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हो गई, जिससे अस्पताल प्रशासन एवं कर्मचारियों में भय एवं असुरक्षा का वातावरण व्याप्त हो गया। सरकारी लोक/सेवाओं में बाधा उत्पन्न करने,अस्पताल का कार्य प्रभावित करने, मार्ग अवरुद्ध करने के साथ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी भी देने का आरोप प्रबंधन नें उक्त व्यक्तियों पर लगाया है। मामले की जाँच में जुटे बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चार नामजद के साथ अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में अभी कई नाम शामिल होने की बात कही है। वही धरनें पर बैठे उक्त व्यक्तियों ने साजिश के तहत मुकदमा दर्ज करवाने का आरोप प्रबंधन पर लगाया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।