Sonbhadra News: टीपर वाहन पर जबरदस्ती कब्जा करने में एक पर केस

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: टीपर वाहन पर जबरदस्ती कब्जा करने में एक पर केस टीपर वाहन पर जबरदस्ती कब्जा करने में एक पर केस टीपर वाहन पर जबरदस्ती कब्जा करने में एक पर केस टीपर वाह

Sonbhadra News: टीपर वाहन पर जबरदस्ती कब्जा करने में एक पर केस

Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बर गांव मे टीपर गाड़ी को जबरदस्ती कब्जे में रखकर वापस न देने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़ित की तहरीर पर की है। घोरावल कोतवाली क्षत्र के बर गांव निवासी जगदीश प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने एक टीपर गाड़ी अपने मित्र शिवनरायन उर्फ छोटेलाल पुत्र स्व रामबली ग्राम बर के नाम से फाईनेंस कराया। क्योंकि उसका सिविल स्कोर डाउन था। बताया कि स्वयं उसने 4,80,000 रुपये कंपनी को डाउन पेमेंट भी किया और गाड़ी का किस्त भी उसके ही खाते से कटने लगा।

अब तक उसने कुल 15,21000 रुपये डाउन पेमेंट व किस्त का रुपये जमा किया। उसने गाड़ी कई बार शिवनरायन उर्फ छोटे लाल से मांगा पर अब शिवनारायण कहता है कि गाड़ी मेरे नाम से है नहीं दूँगा। बीते सोमवार 27 जुलाई को भी अपनी गाड़ी (टीपर) मांगने लगा तो आरोपित शिवनारायण गाली गलौज देते हुए जान से भी मारने की धमकी देने लगा। इस मामले में इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि जगदीश प्रसाद से मिली तहरीर पर आरोपित शिवनारायण के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसोनभद्रSonbhadra News: टीपर वाहन पर जबरदस्ती कब्जा करने में एक पर केस