Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsPolice File Case Against Unregistered Sanjeevani Hospital Management in Babhnia
संजीवनी हास्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर के प्रबंधक पर केस दर्ज

संजीवनी हास्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर के प्रबंधक पर केस दर्ज

संक्षेप:

Sonbhadra News - बभनी में बिना पंजीकरण चल रहे संजीवनी हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर के प्रबंधक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सह नोडल अधिकारी डा. गुरू प्रसाद की छापेमारी में अस्पताल अवैध पाया गया। अस्पताल को बंद करने के बाद भी प्रबंधक ने नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालन शुरू किया, जिसके खिलाफ कार्रवाई की गई।

Jan 13, 2026 09:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित किए जा रहे संजीवनी हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर के प्रबंधक के खिलाफ पुलिस ने सोमवार की रात मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई सह नोडल अधिकारी डा. गुरू प्रसाद की तरफ से की गई छापेमारी और उसके बाद अस्पताल के दोबारा संचालन के मामले को गंभीरता से लेते हुए की गई है। सह नोडल अधिकारी ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि 10 जनवरी को झोलाछाप चिकित्सकों एवं अपंजीकृत चिकित्सालयों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के तहत दुद्धी तहसील क्षेत्र में छापेमारी की जा रही थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी क्रम में संजीवनी हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर, बभनी में जांच के दौरान अस्पताल बिना किसी वैध पंजीकरण के संचालित पाया गया। जांच के दौरान पंजीकरण संबंधी कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर अस्पताल को मौके पर ही बंद करा दिया गया था। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि जब तक पंजीकरण नहीं कराया जाता, तब तक अस्पताल का संचालन किसी भी दशा में न किया जाए। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए बिना पंजीकरण के पुन: अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर सह नोडल अधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक थाना बभनी को लिखित तहरीर देकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की संस्तुति की गई। पत्र में बताया गया कि संजीवनी हॉस्पिटल के प्रबंधक नीरज हैं, जो सरकारी आदेशों की अवहेलना करते हुए अवैध रूप से अस्पताल का संचालन कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्रबंधक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।