बाइक चालक पर केस

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - 4 मार्च को महेश पनिका पार्क में खेलने जा रहा था, तभी एक तेज गति से चल रही मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी माता आशा देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बाइक चालक पर केस

शक्तिनगर,हिंदुस्तान संवाद। बीते 4 मार्च की शाम हुई दुर्घटना में घायल महेश पनिका की माता आशा देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कार बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बीना कॉलोनी निवासी आशा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बीते 4 मार्च को पुत्र महेश पनिका पार्क में खेलने जा रहा था कि मोटरसाइकिल के चालक द्वारा अत्यंत तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मेरे पुत्र को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।