लाठी डंडे पिटाई कर किया घायल, दंपति पर केस दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - सोनभद्र के बैजनाथ गांव में आपसी विवाद के दौरान दंपति रामबली और माया देवी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 25 मार्च को विवाद के दौरान आरोपियों ने रामजनम पर हमला किया, जिससे उसे चोटें आईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 लाठी डंडे पिटाई कर किया घायल, दंपति पर केस दर्ज

सोनभद्र। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के बैजनाथ गांव में आपसी विवाद के दौरान मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने शनिवार को दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैजनाथ निवासी रामजनम ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 25 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे गांव के ही रामबली और उनकी पत्नी माया देवी ने विवाद के दौरान गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसे और डंडे से हमला कर दिया, जिससे रामजनम को चोटें आईं। बताया गया कि शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया, लेकिन आरोपी जाते-जाते जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने उपचार कराने के उपरांत पुलिस को सूचना दी। रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।