Sonbhadra News: गहरे पानी और विषैले जन्तुओं से बचने की सलाह
Sonbhadra News: गहरे पानी और विषैले जन्तुओं से बचने की सलाह गहरे पानी और विषैले जन्तुओं से बचने की सलाह गहरे पानी और विषैले जन्तुओं से बचने की सलाह गहरे पानी और विषै
Sonbhadra News: बभनी/ केकराही, हिंदुस्तान टीम। शिक्षा क्षेत्र बभनी के प्राथमिक विद्यालय असनहर प्रथम में शनिवार को उपनिरीक्षक बभनी ने स्कूली बच्चों को प्राकृतिक और मानव जनित आपदाओं के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बच्चों को आपदाओं से बचाव के विभिन्न तरीके सिखाए गए। उपनिरीक्षक मक्खन लाल ने बच्चों को भूकंप, बाढ़, आग, वज्रपात,तालाब, कुआं और सांप काटने जैसी आपातकालीन स्थितियों में सुरक्षित रहने के उपाय बताना था। उन्हें बच्चों को गहरे पानी वाली जगहों से दूर रहने की भी सलाह दी। उन्होंने रात में टॉर्च लेकर चलने की भी सलाह दी। आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए 112, 1070, 1077, 101, 100 और 108 जैसे आपातकालीन नंबरों पर कॉल करने की जानकारी दी गई।
इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मसूद अहमद, शेखर तिवारी, सीएस पाण्डेय, श्यामजी पांडेय आदि मौजूद रहे। वहीं करमा ब्लाक के कसया में स्थित हंसवाहिनी इंटर कालेज में शनिवार को करमा पुलिस ने स्कूली बच्चों को प्राकृतिक और मानव जनित आपदाओं के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बच्चों को आपदाओं से बचाव के विभिन्न तरीके सिखाए गए। बच्चों को बताया गया कि आपदा के समय घबराने के बजाय धैर्य और सूझबूझ से काम लेना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


