Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsPolice Crackdown on Traffic Violations Pressure Horns Removed in Pipri
दो दर्जन वाहनों से उतारे गए प्रेशर हॉर्न

दो दर्जन वाहनों से उतारे गए प्रेशर हॉर्न

संक्षेप:

Sonbhadra News - रेणुकूट में पिपरी पुलिस ने मुर्धवा मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से लगभग दो दर्जन प्रेशर हॉर्न हटाए गए। पुलिस ने कहा कि ऐसे हॉर्न से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Dec 16, 2025 12:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

रेणुकूट। पिपरी पुलिस ने सोमवार की रात मुर्धवा मोड़ पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के तहत पुलिस ने लगभग दो दर्जन वाहनों से अवैध रूप से लगे प्रेशर हॉर्न निकलवाए, वहीं कई छोटे वाहनों से नियम विरुद्ध लगी काली फिल्म भी हटवाई गई। वाहन चेकिंग के दौरान पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों की विशेष रूप से जांच की गई और यातायात नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए ऐसे हॉर्न तुरंत निकलवाए गए। उन्होंने कहा कि प्रेशर हॉर्न से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और यह सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसलिए इसके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। वहीं पिपरी थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि जिन वाहनों से प्रेशर हॉर्न उतरवाए गए, उन्हें मौके पर ही नष्ट किया गया। हॉर्न को उसी वाहन के चक्के के नीचे रखकर तोड़ दिया गया ताकि दोबारा उसका उपयोग न हो सके। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। इस कार्रवाई के दौरान चौकी प्रभारी संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और वाहन चालकों में नियमों के प्रति जागरूकता भी देखने को मिली। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह के चेकिंग अभियान जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।