
रात में एसपी ने की पुलिस कर्मियों के ड्यूटी की आकस्मिक चेकिंग
Sonbhadra News - सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार रात विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की आकस्मिक चेकिंग की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने गश्त और वाहन चेकिंग को प्रभावी बनाने के लिए सतर्कता बनाए रखने की अपील की।
सोनभद्र, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार की रात विभिन्न थाना क्षेत्रों में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की आकस्मिक चेकिंग की। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। चेतावनी दी अगर ड्यूटी के प्रति कोई लापरवाही बरती गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। रात्रिकालीन निरीक्षण के लिए जनपद के विभिन्न थानों में निकले एसपी ने तैनात पुलिस कर्मी एवं पीआरवी वाहनों की ड्यूटी की आकस्मिक चेकिंग की। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति, सतर्कता तथा पुलिस कार्यों के प्रति उनकी सक्रियता का अवलोकन किया। एसपी ने निर्देशित करते हुए कहा कि रात्रि में गश्त एवं वाहन चेकिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सतर्कता बनाए रखें।

थाने एवं पीआरवी पर तैनात स्टाफ समय से अपनी निर्धारित ड्यूटी पर उपलब्ध रहें। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, शिकायत या सूचना पर तत्काल त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए अपराध एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सक्रिय रहना सुनिश्चित करें। एसपी ने पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रात्रि में सक्रिय पुलिसिंग से ही अपराध पर अंकुश एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने सभी को अपनी-अपनी ड्यूटी को जिम्मेदारी एवं निष्ठा से निभाने के लिए कहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




